{"_id":"5755be2b4f1c1b181d9c570d","slug":"2-minor-girl-missing-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में 2 दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में 2 दिन से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने चाचा के घर गई नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि बीते दिनों संदिग्ध हालात में उसकी 17 साल की बेटी और 16 साल की भतीजी लापता हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने किसी बात को लेकर अपनी बेटी को डांट दिया था, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने चाचा के घर कॉलोनी नंबर चार चली गई। जिसके बाद दोनों चार जून को यह बोलकर चाचा के घर से निकली थी कि वह अपने घर रायपुर खुर्द जा रही हैं। लेकिन इसके बाद न तो वे घर पहुंचीं और न ही चाचा के घर।
विज्ञापन