{"_id":"9f526f7414b454e430626f99dcbe86ca","slug":"2-males-found-dead-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में मृत पाए गए दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालातों में मृत पाए गए दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Mon, 17 Feb 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो अलग-अलग हिस्सों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों परवाणू की निजी कंपनी में काम करते थे। दोनों मामलों में फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से बिहार के दरभंगा निवासी आलमगीर (24) परवाणू की एक निजी कंपनी में काम करता था और कालका के अपर मोहल्ले में किराए के मकान में अपने भाई जहांगीर व अन्य दो रिश्तेदारों के साथ रहता था।
आलमगीर के भाई जहांगीर ने बताया कि आलमगीर रविवार को ड्यूटी से आने के बाद रात करीब 8 बजे घर से निकला, उसके बाद नहीं लौटा। सोमवार सुबह पुलिस ने घर से कुछ ही दूरी पर गली के किनारे आलमगीर के बेसुध पड़े होने की खबर दी। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना में भैरो की सेर निवासी महेश कुमार (44) घर के बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। महेश के भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महेश परवाणू की एक निजी कंपनी में काम करता था।
रविवार देर शाम वह घर का कुछ सामान लेने बाजार निकला था, तभी परिजनों ने फोन कर महेश के बाथरूम में गिरे होने की सूचना दी। उसकी नाक से खून बह रहा था। महेश को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।