{"_id":"64297a36504260b9900da293","slug":"19-year-old-youth-murdered-in-patiala-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, जन्मदिन की पार्टी में गया था, सुबह मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, जन्मदिन की पार्टी में गया था, सुबह मिली लाश
Sun, 02 Apr 2023 06:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:29 PM IST
सार
मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन दोस्तों को नामजद और दो अज्ञान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक युवक ने आइलेट्स पास कर लिया था और जुलाई महीने में उसे ऑस्ट्रेलिया जाना था।
विज्ञापन
कमलप्रीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले गांव लोहार माजरा के 19 वर्षीय युवक का उसी के दोस्तों ने कत्ल कर दिया। दोस्तों ने चाकू और डंडों से वार कर युवक को मौत के घाट उतारा है। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह आइलेट्स पास कर चुका था और इसी साल जुलाई में ऑस्ट्रेलिया जाना था। खबर लिखे जाने तक नाभा सदर थाना की पुलिस ने मामले में तीन दोस्तों और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान कमलप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पिता सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को उनका बेटा कमलप्रीत सिंह यह कहकर घर से बाइक पर निकला था कि वह अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है। शाम को बारिश होने लगी तो उन्होंने बेटे को फोन कर कहा कि वह बारिश में न आए और अपने दोस्तों के घर ही रुक जाए लेकिन सुबह पता चला कि उनके बेटे की लाश गांव के नजदीक रजवाहे के पास पड़ी है। लाश पर कोई कपड़ा नहीं था। एक पैर में बूट था, जबकि दूसरे पैर का बूट कुछ आगे पड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Punjab News: दीप सिद्धू की महिला मित्र रीना राय पहुंचीं श्री दरबार साहिब, अमृतपाल के सवाल पर कही ये बात
विज्ञापन
थाना सदर प्रभारी गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि शराब पीने के बाद कमलप्रीत सिंह व इसके दोस्तों में किसी बात पर बहस हुई। इसके बाद आपस में हाथापाई शुरू हो गई। पीछे से यह लोग आपस में लड़ते आ रहे थे। गांव लोहार माजरा के नजदीक रजवाहे के पास पहुंच कर आरोपियों ने कमलप्रीत सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। सिर पर चाकू के चार निशान मिले हैं। वहीं शरीर पर डंडों के निशान हैं। मौके पर ही कमलप्रीत सिंह की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर अवतार सिंह, पवितर सिंह व सुक्खी और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।