{"_id":"61afb164f7564e68b165cc1e","slug":"19-year-old-boy-arrested-for-showing-stunts-with-jaguar-car-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: जगुआर से स्टंट दिखाना पड़ा भारी, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: जगुआर से स्टंट दिखाना पड़ा भारी, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त
Wed, 08 Dec 2021 12:52 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:52 AM IST
सार
चंडीगढ़ में 19 वर्षीय युवक को जगुआर कार से स्टंट दिखाना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जगुआर कार भी जब्त कर ली है। हालांकि बाद में युवक को जमानत भी मिल गई।
विज्ञापन
थाने में खड़ी जगुआर कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना पुलिस ने जगुआर से स्टंट कर लोगों की जान खतरे में डालने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने जगुआर कार जब्त कर ली है। हालांकि, बाद में पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (लोगों की जान को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यूटी पुलिस के कांस्टेबल प्रवीन कुमार नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रविवार रात करीब नौ बजे सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल क्लब के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान सेक्टर-18 निवासी सम्यक कपूर (19) अपनी जगुआर कार से पार्किंग एरिया में खतरनाक स्टंट कर रहा था। इससे आसपास खड़े लोगों को खतरा हो सकता था और वाहनों को नुकसान पहुंच सकता था। गश्त कर रहे बाइक सवार कांस्टेबल प्रवीन ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाकर भाग निकला। इसके बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कांस्टेबल प्रवीन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन