फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 mobiles found in Patiala Central Jail

पटियाला जेल में बड़ी बरामदगी: 19 मोबाइल समेत चार डाटा केबल मिले, जेल मंत्री ने अधिकारियों को दी शाबासी

Sun, 07 Aug 2022 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Aug 2022 08:30 PM IST
सार

बैरकों की रविवार को व्यापक स्तर पर जांच की गई। इस दौरान 19 मोबाइल समेत बैटरियां और चार डाटा केबल मिले। इनमें दो मोबाइल कैदी हरप्रीत सिंह व पुनीत की तलाशी के दौरान मिले जबकि बाकी मोबाइल बैरकों की दीवारों और फर्श में जगह बनाकर वहां बड़ी चालाकी के साथ छिपाए गए थे।

विज्ञापन
19 mobiles found in Patiala Central Jail
जेल में मिले मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला की केंद्रीय जेल में रविवार सुबह करीब तीन घंटे तक चले व्यापक तलाशी अभियान में 19 मोबाइल फोन की बरामदगी की गई। मामले में थाना त्रिपड़ी पुलिस ने दो कैदियों को नामजद करने के अलावा कुछ अज्ञात बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले में ट्वीट किया और जेल के अधिकारियों व स्टाफ को शाबासी दी है। मंत्री ने लिखा कि पंजाब की सभी जेलों को नशा व मोबाइल मुक्त बनाने के लिए उनकी सरकार वचनबद्ध है।

विज्ञापन


पटियाला केंद्रीय जेल लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जेल में तलाशी के दौरान अक्सर मोबाइलों व बड़ी मात्रा में नशे की बरामदगी होती रहती है। रविवार सुबह पटियाला जेल में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेल की छह बैरकों से 19 मोबाइल फोन और चार डाटा केबल की बरामदगी की गई। 
विज्ञापन


यह सभी मोबाइल कीपैड वाले हैं। जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाणा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि जेल की कुछ बैरकों में बंद कैदी और हवालाती मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। जांच में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब संदेह के घेरे में आईं बैरकों की रविवार को व्यापक स्तर पर जांच की गई। इस दौरान 19 मोबाइल समेत बैटरियां और चार डाटा केबल मिले। इनमें दो मोबाइल कैदी हरप्रीत सिंह व पुनीत की तलाशी के दौरान मिले जबकि बाकी मोबाइल बैरकों की दीवारों और फर्श में जगह बनाकर वहां बड़ी चालाकी के साथ छिपाए गए थे। इस मामले में दो कैदियों को नामजद करने के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed