फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 year old shooter died after being shot in Ludhiana

Ludhiana News: गोली लगने से निशानेबाज की मौत, 20 दिन पहले चंडीगढ़ में जीता था स्वर्ण पदक, घर में पसरा मातम

Wed, 26 Apr 2023 01:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 01:43 AM IST
सार

ईशप्रीत की मौत की खबर सुन जहां इलाके में माहौल गमगीन है। वहीं स्कूल में भी उदासी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
17 year old shooter died after being shot in Ludhiana
ईशप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता जसदेव नगर के रहने वाले ईशप्रीत सिंह (17) की सोमवार को घर में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल से आने के बाद ईशप्रीत अपने रिटायर्ड सूबेदार दादा का लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चली और सीधे उसके सिर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुन परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो ईशप्रीत खून से लथपथ पड़ा था। उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि ईशप्रीत ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। एक बहन विदेश में पढ़ती है तो दूसरी उनके साथ ही रहती है। ईशप्रीत खुद निशानेबाज था और 20 दिन पहले चंडीगढ़ में हुई निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता था। ईशप्रीत के पिता अनूप सिंह भी कुछ दिन पहले ही बेटी के पास कनाडा गए थे। 
विज्ञापन


सोमवार को स्कूल में पढ़ाई खत्म कर जब ईशप्रीत करीब डेढ़ बजे घर पहुंचा तो अपने दादा रणजोत सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करने लगा। इसी दौरान गोली चल गई और सिर में जा लगी। गोली की आवाज सुन परिवार वाले ईशप्रीत के पास पहुंचे और तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। ईशप्रीत की मौत की खबर सुन जहां इलाके में माहौल गमगीन है। वहीं स्कूल में भी उदासी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed