फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   इंडस्ट्रीयल एरिया में एक्टिवा-स्कूटर में टक्कर

इंडस्ट्रीयल एरिया में एक्टिवा-स्कूटर में टक्कर

Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्रीयल एरिया में एक्टिवा-स्कूटर में टक्कर
हेलमेट ने बचा ली जान, एक्टिवा चालक ने पी रखी थी शराब
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में एक्टिवा-स्कूटर में टक्कर

- हेलमेट ने बचा ली जान, एक्टिवा चालक ने पी रखी थी शराब
- सामने गाय आने से चालक ने खोया नियंत्रण, स्कूटर से टकराया

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया में एक्टिवा और स्कूटर के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट पहने होने के कारण दोनों की जान बच गई। अन्यथा एक्टिवा चालक की जान जा सकती थी। घायल की पहचान यूइया के रूप में हुई है और बैट्री रिक्शा चलता है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा चालक ने शराब पी रखी थी। जानकारी के अनुसार, एक्टिवा चालक सेक्टर-15 की तरफ से इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ आ रहा था। जबकि स्कूटर चालक सेक्टर-15 की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन चालक करीब पहुंचे बीच में गाय अपने बछड़े के साथ आ गई। लावारिस पशु को देखकर एक्टिवा चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधे स्कूटर से भिड़ गया। जैसे ही हादसा हुआ सिर से हेलमेट निकलकर दूर गिरा। जिससे चालक के सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed