{"_id":"5b7f0ff542c79246452df0f5","slug":"15350538022-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर बुजुर्ग महिला से लूट लिए तीन लाख के गहने और कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर बुजुर्ग महिला से लूट लिए तीन लाख के गहने और कैश
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूलर चेक करने के बहाने घर में घुसे और टीवी की आवाज बढ़ाकर लूटे गहने व कैश
- बंधक बनाकर बुजुर्ग महिला से लूट लिए तीन लाख के गहने और कैश
- वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को कमरे में बंद कर फरार हो गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-12 ए में कूलर चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से तीन लाख रुपये के गहने लूट। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बुजुर्ग महिला को एक कमरे में बंद कर, टीवी को फुल वॉल्यूम पर कर दिया ताकि इसकी भनक न मिल सके। पीड़ित महिला ने बताया कि दोनों बदमाशों ने लूट के लिए दबाव बनाते हुए उन्हें थप्पड़ भी मारे और इस मामले की शिकायत पुलिस को न देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के वक्त घर में बुजुर्ग महिला कृष्णा शर्मा के पति किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गए हुए थे, जिन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।
21 अगस्त को दोपहर बाद करीब 12.30 बजे बुजुर्ग महिला अपने घर में थीं। इस दौरान गेट पर पहुंचकर दो युवकों ने कूलर चेक करवाने को कहा। महिला ने बताया कि 10 दिन पहले भी कूलर की साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के लिए जांच की गई थी। बावजूद इसके उन्होंने घर के बाहर की तरफ लगे कूलर की जांच के लिए दाखिल हुए। दाखिल होने के बाद उन्होंने कूलर को चेक किया। इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर का भी कूलर चेक करवाने को कहा, बुजुर्ग महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया, लेकिन बार-बार उन्होंने दोहराया और कमरे में दाखिल हो गए। महिला ने बताया कि सोने की दो बालियां, दो अंगुठियां और सोने के दो कंगन लेकर फरार हो गए।
पीड़ित बुजुर्ग के पति आरसी शर्मा ने बताया कि पंचकूला में इस तरह की घटनाएं होने से बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। करीब ढाई साल पहले पुलिस की ओर से बुजुर्गों से संबंधित डाटा भी बनाए गए थे, लेकिन दोबारा कोई भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
घटना से खौफजदा है बुजुर्ग दंपत्ति
बुजुर्ग महिला ने बताया कि आरोपियों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्हें थप्पड़ मारे और चाकू की नोंक पर सोने के आभूषणों सहित 10 हजार रुपये कैश भी लेकर फरार हो गए। चोट की वजह से महिला के नाक से खून भी निकल आया। इस घटना से खौफजदा बुजुर्ग से मिलने उनकी बेटियां पहुंची और परिजनों के आने का भी सिलसिला जारी है। बुजुर्ग ने बताया कि इस घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे भी लगाएंगे ताकि आरोपियों की पहचान आसानी से की जा सके।