{"_id":"5af3568b4f1c1b87028b8efe","slug":"15258968411223-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल सेंटर में कार्यरत 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉल सेंटर में कार्यरत 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत
Updated Thu, 10 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के ध्यानार्थ
कॉल सेंटर कर्मी युवती की संदिग्ध हालात में मौत
- छह माह से रैला गांव में लिव इन रिलेशन में रह रही थी युवती
- शिमला निवासी युवक के साथ रहती थी मृतका
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित कॉल सेंटर में कार्यरत 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है। उधर, पड़ोसियों का कहना है कि दोनों लिव इन रिलेशन में करीब पांच माह से गांव रैला में किराये पर रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक कुल्लू निवासी 23 वर्षीय युवती, शिमला निवासी रजत एक ही कॉल सेंटर में कार्यरत थे। दोनों एक साथ रहते थे। रजत ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात बाथरूम में युवती गिर गई थी। उसे चोट लगते ही तत्काल रात के वक्त ही अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा, लेकिन पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है। उधर, पुलिस ने 23 वर्षीय मृतका के परिजनों के भी बयान दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज
रैला गांव के लोगों ने बताया कि रजत को गिटार बजाने का शौक है और पिछले कुछ दिनों से वह दफ्तर भी नहीं जा रहा था। लड़की एक दिन पहले भी बिल्कुल सामान्य थी और दोनों के बीच कभी-कभी नोकझोंक भी होती थी। एक ही कॉल सेंटर में कार्यरत होने की वजह से दोनों का आना-जाना भी एक ही कैब में होता था। लेकिन, बाथरूम में गिरने से मौत कैसे हो गई, यह अभी भी एक सवाल है।