फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ट्राले व बस की टक्कर में कई यात्रियों को लगी चोटें।

ट्राले व बस की टक्कर में कई यात्रियों को लगी चोटें।

Tue, 10 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्राले व बस की टक्कर में कई यात्रियों को लगी चोटें।
ट्राले और बस की टक्कर में चार यात्री घायल
विज्ञापन

- घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर सुबह आईटीबीपी भानु के नजदीक एक ट्राले और हरियाणा परिवहन की बस की आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार चार यात्रियों को चोटें लगी। विभाग की एक बस आज सुबह शहजादपुर जिला अम्बाला से सवारियां भरकर वाया बरवाला होते हुए पंचकूला जा रही थी, जैसे ही बस रामगढ़ के नजदीक आईटीबीपी भानु के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्राले ने कार को ओवरटेक करते हुए बस को सामने से टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में बस चालक जगतार सिंह और दो महिलाओं सहित कई यात्रियों को चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को उपचार के लिए सेक्टर-छह, पंचकूला पहुंचाया। चौंकी इंचार्ज रामगढ़ जगदीश ने कहा कि इस घटना में जिन यात्रियों को हल्की चोटें लगी थी, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने ट्राले और बस को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed