{"_id":"5ac7d7f74f1c1b99618b6003","slug":"15230463957-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मृत्यु।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मृत्यु।
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में घायल व्यक्ति की हुई मौत
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर मौली गांव से आगे राजस्थानी भट्टे के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रेमचंद वासी गोलपुरा, जो कि राजस्थानी भट्टे पर काम करता था, अपनी बाइक पर भट्टे से पंचकूला के लिए निकला था जिसकी राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर पंचकूला की तरफ से आ रहे मुलाना वासी, जिला अम्बाला जसमेर के साथ टक्कर हो गई। घटना में प्रेमचंद, जसमेर और उसका साथी घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना मौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्रेमचंद (50) की गंभीर हालत देखते हुए उसे सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और घटना की जांच शुरू कर दी।