फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   र्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए अपनाया सोशल साइट्स का हथकंडा

र्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए अपनाया सोशल साइट्स का हथकंडा

Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
र्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए अपनाया सोशल साइट्स का हथकंडा
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के लिए अपनाया सोशल साइट का हथकंडा
विज्ञापन

न्यूड फोटो अपलोड करने के मामले में पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मुस्लिम युवक से दोस्ती के बाद शादी और फिर तलाक के लिए दबाव बनाने के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त पर जब महिला ने तलाक से इंकार किया तो आरोपी पति ने अपनी पत्नी की ही न्यूड फोटो फेक आईडी से सोशल साइट पर अपलोड कर दी। यह फोटो, पीड़ित महिला को पति के किसी दोस्त ने भेजा, जिससे इस मामले का खुलासा हुआ। महिला की ओर से इस मामले में दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया है। लेकिन, दो बच्चों की मां पीड़िता अभी भी इंसाफ की गुहार लगा रही है। दहेज और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने का खुलासा करते हुए पीड़िता ने इस मामले के सभी आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता की शादी नाहन निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दानिश के साथ 2010 में हुई थी। इसके बाद बेटा और फिर एक बेटी भी हुई। 2012 से ही दानिश ने अपनी पत्नी को कालका स्थित उसके मायके में छोड़ दिया, लेकिन 2016 तक उसके घर आता जाता रहा। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उस पर दहेज के लिए मारपीट कई बार की गई। तीसरी कक्षा तक पढ़ाई करने वाली महिला ने बताया कि ससुराल वालों की ओर से बार-बार यह दबाव बनाया जाता रहा कि जब तक नमाज अदा करना नहीं सीखती या धर्म को नहीं अपनाती, उसे दोबारा ससुराल नहीं लाया जाएगा। 2016 में एक बार पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में दानिश ने अपनी पत्नी से कहा कि उसे तो 2013 में ही तलाक दे दिया। लेकिन पत्नी ने इससे साफ इंकार करते हुए कहा कि न तो मुझे इस बात का पता है और न ही मैं ऐसा होने दूंगी। इस पर पति ने फेक आईडी के जरिये पत्नी की न्यूड फोटो शेयर कर, उसे प्रताड़ित किया। इस मामले की 2016 में महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। पीड़िता ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाते हुए सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed