फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   महिला ने चुन्नी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त की

महिला ने चुन्नी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त की

Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
महिला ने चुन्नी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त की
30 वर्षीय महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन

- पुलिस के अनुसार परिजनों के आने पर ही होगी आगे की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
शिव शक्ति कालोनी में एक महिला ने चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को दी जानकारी में मृतका करुणा देवी (30) के पति विक्रम कुमार ने बताया कि वह पिंजौर में ऑटो मैकेनिक का काम करता है। उसने बताया कि उसकी करुणा निवासी फतेहाबाद से आठ साल पहले 2011 में शादी हुई थी। वह मकान की पहली मंजिल पर रहता है जबकि उसी मकान में नीचे परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। विक्रम ने बताया कि वीरवार की सुबह वह नाश्ता करके अपने काम पर चला गया था। जब दोपहर दो बजे के करीब वह खाना खाने घर आया तो पहली मंजिल का दरवाजा बंद था। जब उसने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो उसकी पत्नी ने छत पर लगी खूंटी से चुन्नी के साथ फंदा लगाया हुआ था। उसने उसे नीचे उतार कर देखा तो उसकी पत्नी करुणा दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई करते हुए शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों का इंतजार कर रही है उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed