फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   शादी के एक सप्ताह पहले लापता हुआ कंसल्टेंट

शादी के एक सप्ताह पहले लापता हुआ कंसल्टेंट

Tue, 13 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शादी के एक सप्ताह पहले लापता हुआ कंसल्टेंट
शादी के एक सप्ताह पहले लापता हुआ कंसल्टेंट
विज्ञापन

- तलाश में जुटी पुलिस, नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
शादी के ठीक एक हफ्ते पहले लापता कंसल्टेंट रवि के परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। 10 फरवरी की रात करीब नौ बजे रवि अपने घर से एक्टिवा पर मार्केट के लिए गया था, लेकिन अब तक नहीं लौटा। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। रवि की आखिरी लोकेशन चंडीमंदिर की बताई जा रही है, लेकिन उसके बाद से अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

रवि के जीजा संजीव कुमार बिरला ने बताया कि रवि का डलहौजी में अपना बिजनेस है जबकि वह कंसल्टेंट के तौर पर भी कार्यरत हैं। आईआईएम, काशीपुर से एमबीए की पढ़ाई के बाद रवि के परिजनों ने उसकी शादी तय की। एमडीसी के जीएच-27 निवासी रवि पुत्र स्व. केएल रंगा की शादी दिल्ली की एक युवती से हुई है, लेकिन रवि की गुमशुदगी के कारण परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती ही जा रही है। रवि के परिजन जहां एक तरफ शादी की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि अगर शादी के दिन तक रवि का सुराग नहीं मिला तो क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed