फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गन प्वायंट पर लूटी कार, मालिक को डेराबस्सी में बाहर फेंका

गन प्वाइंट पर लूटी कार, मालिक को डेराबस्सी पास फेंका

Fri, 17 Nov 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
गन प्वायंट पर लूटी कार, मालिक को डेराबस्सी में बाहर फेंका
लाइटर और ढाबे का पता पूछने के बहाने चार युवकों ने बुधवार रात सेक्टर-9 से गन प्वाइंट पर एक व्यक्ति को अगवा कर लिया था। इसके बाद लुटेरों ने सेक्टर-4 निवासी सुभाष को डेराबस्सी के पास जंगल में फेंक कर फरार हो गए थे। लुटेरों ने सुभाष से मारपीट भी की थी। साथ ही लुटेरे सुभाष का एटीएम कार्ड, मोबाइल और वेरना कार लूट ले गए थे।
विज्ञापन


सेक्टर-4 निवासी सुभाष कंग बुधवार रात करीब 11.45 बजे अपने घर से निकलकर सेक्टर-9 में अंडे खाने लगे। इस दौरान वह सिगरेट भी पी रहे थे, जिसे देखते हुए वहां मौजूद एक युवक ने लाइटर मांगने के बाद खाने के लिए ढाबे का पता पूछा। फिर दूसरा युवक आया और उसने भी लाइटर मांगा। इसके बाद युवकों ने सुभाष को गन प्वाइंट पर कार में ही अगवा कर लिया। सुभाष को अगवा करने के बाद आरोपी वेरना कार को सेक्टर-20, 21, 3, जीरकपुर से होते हुए डेराबस्सी में जंगल के पास फेंक दिया। सुभाष ने बताया कि लुटेरे रोडा, संजू नाम लेकर आपस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी, जिसपर सेक्टर-5 थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस उस रास्ते के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिस रास्ते से आरोपी कार को साथ लेकर गुजरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed