फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रोड रेज: मामूली टक्कर में कर दी युवक की हत्या 22-11-05

रोड रेज: मामूली टक्कर में कर दी युवक की हत्या 22-11-05

Thu, 05 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
रोड रेज: मामूली टक्कर में कर दी युवक की हत्या 22-11-05
रोड रेज में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बाइक और इंडिगो की टक्कर के बाद हुई कहासुनी में एक युवक की हत्या के मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बुढ़नपुर के रहने वाले हैं। बुधवार रात रोड रेज की घटना में कुछ युवकों ने धारदार हथियार से बाइक सवार युवक पर कातिलाना हमला किया था, जिससे कूरियर कंपनी में कार्यरत 23 वर्षीय गुरदीप की मौत हो गई थी। डॉक्टरों के बोर्ड ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
मंगलवार रात करीब 10.15 बजे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कूरियर कंपनी में कार्यरत बलटाना निवासी गुरदीप अपने घर जा रहा था। इस दौरान दूसरी बाइक पर एक और साथी विक्रम भी साथ था। इस दौरान बाइक और कार में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-टू के बाहर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के पास इंडिगो कार के साथ हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इसे देखते हुए विक्रम ने भी बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे बुढ़नपुर में मीट की दुकान चलाने वाले बंटी ने पांच-छह अन्य युवकों को बुला लिया। इसके बाद युवकों ने मिलकर गुरदीप के पेट और सिर में धारदार हथियार से कातिलाना हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी गुरदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरदीप की मौत हो गई। रोड रेज की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-20 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के तीनों आरोपी बुढ़नपुर के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान अमरजीत उर्फ बल्लू, मीट शॉप संचालक बंटी और सुमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कोट्स
हत्या मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और हत्या के कारणों का पूछताछ के दौरान खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार, एसएचओ, सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed