{"_id":"59c2c94d4f1c1b35688b5a2f","slug":"15059377753-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी टीचर को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी टीचर को भेजा जेल
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोपी टीचर को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
साइंस लैब में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
टीचर पर गांव धतोगड़ा स्थित एक सरकारी स्कूल की लड़कियों ने छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। ज्ञान के मंदिर को शर्मसार करने वाले आरोपी टीचर की एक दिन पहले ग्रामीणों ने जमकर पिटाई भी की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्राओं ने मामले की शिकायत पुलिस और आला प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। छात्राओं ने बताया कि लैब में बुलाकर अक्सर टीचर छेड़छाड़ करता था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक छात्रा ने अपने परिजनों के सामने छेड़छाड़ के आरोपी टीचर का जिक्र किया। महिला थाने की एसएचओ ने बताया कि आरोपी टीचर राजिंदर कौशिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इस टीचर के खिलाफ कुछ और छात्राओं ने भी इस तरह के आरोप लगाए हैं।