फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फरार आरोपियों पर और कसेगा पुलिस का शिकंजा

फरार आरोपियों पर और कसेगा पुलिस का शिकंजा

Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों पर और कसेगा पुलिस का शिकंजा
हनीप्रीत और आदित्य के खिलाफ पुलिस को मिले पुख्ता सबूत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरामुखी को भगाने और हिंसा के मामले में हनीप्रीत और अदित्य इंसा के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। इसकी पुष्टि करते हुए आईजी लॉ एंड ऑर्डर एएस चावला ने बताया कि हनीप्रीत, आदित्य के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सुबूत मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है।
पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा को भड़काने, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश मामले में अभी तक कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें हनीप्रीत, आदित्य इंसा सहित कुछ और के होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें अलग अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है जबकि हनीप्रीत और आदित्य इंसा के अब तक फरार होने की वजह देश की तमाम सुरक्षा एवं गुप्तचर एजेंसियों से मदद ली जा रही है। पुलिस की ओर से जारी लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद भी हनीप्रीत और आदित्य इंसा तक पहुंचने में पुलिस को अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। हनीप्रीत के नेपाल में छुपे होने की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र धीमान दो दिन और रिमांड पर
हिंसा भड़काने सहित अन्य मामलों में आरोपी सुरेंद्र धीमान को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दंगा के दौरान 25 अगस्त को आग के हवाले किए गए वाहनों के मामलों में पूछताछ होगी ताकि इस मामले में कुछ और खुलासा हो सके। पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने सबसे पहले सुरेन्द्र धीमान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हुई पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर पुलिस ने दंगा भड़काने के मामले के अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया गया। इनमें चमकौर सिंह, दान सिंह और गोविंद के नाम शामिल हैं, जिन्होंने दंगा भड़काने, इसकी साजिश रचने सहित करोड़ों रुपये बांटने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed