फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12th Girl Student was Conducting Clinic

हद हो गई, 12वीं की छात्रा चला रही थी क्लीनिक

Fri, 02 May 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सनौली/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सनौली/पानीपत Updated Fri, 02 May 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
12th Girl Student was Conducting Clinic

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झांबा कालोनी में अवैध क्लीनिक को सील कर दिया है। क्लीनिक को 12वीं कक्षा की एक छात्रा चला रही थी। विभाग की टीम ने दवाओं और उपकरणों को भी सील कर दिया है। इसकी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार को झांबा कालोनी में पहुंची। टीम की अगुवाई स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बतरा कर रहे थे।

ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. गुरचरण सिंह और डा. श्यामलाल साथ रहे। उनको यहां अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने की रिपोर्ट थी और निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता के आदेश थे।

पुलिस को देखते ही भागने लगी छात्रा

12th Girl Student was Conducting Clinic

स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच-पड़ताल में सामने आया कि उक्त क्लीनिक को 12वीं कक्षा की एक छात्रा चला रही थी। चिकित्सकों को चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को ग्लूकोज लगा मिला।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख छात्रा और मरीजों ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उनको रोक लिया।

उन्होंने उपचाराधीन मरीजों, आसपास के लोगों और उक्त लड़की के बयान दर्ज किए। क्लीनिक से 16 प्रकार की दवाइयां और चिकित्सा में प्रयोग होने वाले उपकरणों को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्राइवेट अस्पताल में सीखा इलाज करना

12th Girl Student was Conducting Clinic

छात्रा ने एक प्राइवेट अस्पताल में मरीजों का इलाज करना और दवाओं की जानकारी ली। वह लंबे समय से वहां पर जा रही थी। इसके बाद उसने कालोनी में अपना क्लीनिक शुरू कर दिया। कालोनी के लोगों को समय पर आराम लगने लगा और क्लीनिक की मांग बढ़ गई।

विज्ञापन

ये कहना है स्वास्‍थ्य अधिकारी का

12th Girl Student was Conducting Clinic

झांबा कालोनी में अवैध क्लीनिक चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गांव में पहुंची और क्लीनिक की जांच की। क्लीनिक एक 12वीं कक्षा की छात्रा चला रही थी। छात्रा के खिलाफ एमसीआई और एमटीपी एक्ट के तहत कार्रवाई को लेकर पुलिस को लिख दिया है।
डा. सुधीर बतरा, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed