फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12th Class Girl Commits Suicide In Hoshiarpur Of Punjab

पंजाब : छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने दी जान, स्कूल जाते वक्त पीछा करते थे दो मनचले, करते थे परेशान

Tue, 23 Feb 2021 02:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
12th Class Girl Commits Suicide In Hoshiarpur Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के होशियारपुर जिले में 12वीं की छात्रा ने दो मनचलों से तंग आकर सल्फास खा लिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सारा परिवार घर पर मौजूद था, तभी उनकी बेटी अचानक उल्टी करने लगी। 

विज्ञापन


घरवालों के पूछने पर उसने बताया कि साहिल और राहुल नाम के दो युवक स्कूल जाते समय उसका पीछा करते हैं। वे उसे छेड़ते और परेशान करते हैं। इसलिए उसने तंग आकर सल्फास निगल ली है। उसे तत्काल मुकेरिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना तलवाड़ा के जांच अधिकारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर साहिल चौधरी और राहुल चौधरी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed