{"_id":"e972945f1c5aa5b00fc3c65751a68825","slug":"12-years-old-child-run-car-on-road-arrest-car-impound-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल के बच्चे की ये हरकत चौंका देगी आपको","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल के बच्चे की ये हरकत चौंका देगी आपको
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिगों द्वारा बाइक और कार चलाने से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब भी बच्चे ड्राइविंग से गुरेज नहीं करते। रविवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रहने वाला 12 वर्षीय बच्चा चोरी छुपे अपने पिता की कार लेकर दोस्तों के साथ मोहाली आ पहुंचा। इस दौरान वाईपीएस चौक के पास नाका लगा था। पुलिस ने बच्चे के पिता को मौके पर बुलाकर कार को इंपाउंड कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 12 साल का बच्चा मारुति कार लेकर वाईपीएस चौक पर आया और वह पुलिस को कागजात भी नहीं दिखा सका। पूछताछ में पता चला कि बच्चा चंडीगढ़ का रहने वाला है और अपने घर से चोरी छुपे अपने पिता की कार लेकर दोस्त के साथ घूमने निकला था। चंडीगढ़ घूमने के बाद दोपहर को मोहाली में एंट्री किया, लेकिन उसे पता नहीं था कि आगे नाकाबंदी है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पिता को मौके पर बुलाया और ट्रैफिक इंचार्ज ने बच्चे को गाड़ी देने पर सवाल किया तो जवाब मिला कि उन्हें भी नहीं पता था कि उनका बेटा ही कार लेकर गया है।
वह कार चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देने ही वाले थे कि मोहाली पुलिस से फोन आ गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने कार को इंपाउंड कर लिया और बच्चे के पिता को भी बच्चे को गाड़ी नहीं सौंपने की नसीहत दी।
कोर्ट के पास हाल में ही हुआ था हादसा
शनिवार को ही नौवीं कक्षा के छात्र ने स्विफ्ट से पहले एक बुजुर्ग की कार को हिट किया और फिर कोर्ट के सामने संतुलन खो बैठा। आखिरकार कार पलट गई और एक महिला पुलिसकर्मी की कार से जा टकराई। वह भी सेक्टर-71 स्थित अपने घर से बिना बताए कार लेकर निकला था।
दो छात्रों की जा चुकी है जान
पिछले दिनों कुंभड़ा लाइट प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। वे दोनों सरकारी स्कूल के 11वीं में पढ़ते थे और बिना हेलमेट पहने स्कूटर चलाकर घर जा रहे थे। इस स्कूटर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन में से दो की मौत हो गई थी।