{"_id":"62c56ac7d6a52776e33f48e7","slug":"12-year-old-girl-died-in-road-accident-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हादसा: 12 साल की बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, मौके पर ही मौत, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में हादसा: 12 साल की बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, मौके पर ही मौत, लोगों ने लगाया जाम
Wed, 06 Jul 2022 04:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Jul 2022 04:31 PM IST
सार
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल बस चालक लापरवाही व तेज गति से बस को चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। चालक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
जिया की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर गांव खरसानकी के निकट एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने 12 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। खरसानकी गांव निवासी 12 वर्षीय जिया अपने मम्मी-पापा और छोटी बहन के साथ स्कूल जाने को निकली थी।
विज्ञापन
रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर गांव के निकट ही जिया सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से जा रही एक निजी स्कूल की बस ने जिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में जिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक स्कूल बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल बस चालक लापरवाही व तेज गति से बस को चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। चालक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन