फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 Lakh Robbery from Jeweller Shop in 11 Minute

पुलिस की 'नाक' के नीचे 11 मिनट में लूटे 12 लाख

Tue, 05 Aug 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Aug 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
12 Lakh Robbery from Jeweller Shop in 11 Minute

सेक्टर-22 स्थित करण ज्वेलर्स शॉप में फायरिंग कर 12 लाख के गहने लूट कर लुटेरा आराम से पैदल चलते हुए निकल गया। वह भी तब जब घटना स्थल से तीस कदम की दूरी पर पुलिस चौकी थी। कुछ दूरी पर पुलिस का नाका भी लगा हुआ था।

विज्ञापन


वारदात सोमवार सुबह सवा 11 और साढ़े 11 बजे के बीच हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तो मौके पर पहुंच गए मगर पुलिस को सूचना देकर बुलाना पड़ा। लुटेरा तब तक निकल गया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने और आसपास के घरों में झांकने की औपचारिक कर्रवाई करती रही।

विज्ञापन

ऐसे निकल गया लुटेरा

12 Lakh Robbery from Jeweller Shop in 11 Minute

सेल्समैन परमजीत सिंह को गोली मारकर लुटेरे ने करीब तीन ट्रे से गहने समेट कर अपने बेग में डाले। चश्मदीद पड़ोसी दुकानदार इश्विंदर सिंह ने बताया कि फयरिंग की अवाज सुनकर देखने के लिए आए।

उन्होंने लुटेरे को सड़क क्रॉस कर सेक्टर 22-ए के मकानों के बीच गली से फरार होते हुए देखा। लुटेरे ने काले रंग की टोपी और टीशर्ट पहनी हुई थी और उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी।

इश्विंदर सिंह के अनुसार दो दिन पहले लुटेरा उसकी दुकान पर आया था और सीडी के रेट पता करके गया था। सोमवार सुबह वह लुटेरा पास वाले एटीएम में भी गया था। इसके बाद वह सीधा करण ज्वेलर की दुकान में घुस गया था।

पहले देसी कट्टे में फंसी गोली तो दूसरा निकाला

12 Lakh Robbery from Jeweller Shop in 11 Minute

सेल्समैन परमजीत सिंह के अनुसार लुटेरा ग्राहक बनकर आया। उसने ब्रेसलेट देखने के बाद उसका वजन करने को कहा। सेल्समैन ब्रेसलेट तोलने लगा तो लुटेरे ने देसी कट्टा निकाला और ट्रिगर दबा दिया। कट्टे में गोली फंस गई।

इस पर लुटेरे ने दूसरा देसी कट्टा निकाल लिया। सिर पर कट्टा तना देख वह डरकर एक तरफ हो गया और इस बीच लुटेरे ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके कान को छू कर गुजरी। गोली के छर्रे उसके सिर में लगे। वह लहूलुहान हो गया और बेहोश होकर गिर गया।

विज्ञापन

दुकानदारों ने पहुंचाया अस्पताल

12 Lakh Robbery from Jeweller Shop in 11 Minute

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दुकानदार इश्विंदर सिंह ने अन्य दुकानदारों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुकानदारों ने ज्वेलरी शॉप पर पहुंचकर परमजीत को सेक्टर-34 स्थित इंसकोल हास्पिटल में दाखिल करवाया।

सूचना मिलते ही दुकान के मालिक लखविंदर ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वारदात के समय उनका दूसरा नौकर पानी लेने गया हुआ था।

एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल, डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह और डीएसपी आपरेशन सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी।

थाना और चौकी पुलिस काफी देर में पहुंची

12 Lakh Robbery from Jeweller Shop in 11 Minute

लूट की वारदात होने के बाद सबसे पहले पीसीआर मौके पर पहुंची। पीसीआर को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। चंद कदम की दूरी पर चौकी होने के बावजूद पुलिस 11:40 बजे पहुंची। थाना प्रभारी दिलशेर सिंह चंदेल और डीएसपी आशीष कपूर तो काफी देर में पहुंचे।

पीसीआर को दे गया चकमा
हाईटेक होने का दावा करने वाली चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर जिप्सी हर चौराहे और एंट्री प्वाइंट पर तैनात होती है। इसके बावजूद लुटेरा दिनदहाड़े शहर के बीचो बीच वारदात कर इन सभी को चकमा देकर फरार हो गया।

दुकानदारों में खौफ

12 Lakh Robbery from Jeweller Shop in 11 Minute

इस वारदात से सेक्टर-22 के ज्वेलरों में खौफ पैदा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि जब लुटेरे दिनदहाड़े शहर के बीचों बीच वारदात को अंजाम दे सकते है तो उनकी दुकानें भी सेफ नहीं है। लुटेरों के मन से पुलिस का डर दूर हो चुका है। पुलिस न के बराबर पेट्रोलिंग कर रही है।

कसौली ब्रॉयलर का है रिश्तेदार
यह दुकान सेक्टर-22 के मशहूर कसौली ब्रॉयलर के रिश्तेदारों की है। ज्वेलरी शॉप के पीछे ही कसौली ब्रॉयलर की दुकान है। गोली की आवाज सुनकर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed