फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 person including four officers of Firozpur jail arrested

Punjab News: फिरोजपुर जेल के चार अधिकारी समेत 11 लोग गिरफ्तार, मोबाइल और नशा सप्लाई करने का आरोप

Wed, 03 Jan 2024 11:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jan 2024 11:59 PM IST
सार

फिरोजपुर जेल से 2019 से 2023 के बीच लगभग 43,432 मोबाइल कॉल्स की गईं। लगभग 38,850 कॉल्स तस्कर राज कुमार ने की हैं। इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई तो बड़े खुलासे हुए। इसके बाद चार अधिकारियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
11 person including four officers of Firozpur jail arrested
सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जेल फिरोजपुर में कैदियों और तस्करों को ड्रग्स और मोबाइल फोन सप्लाई करने वाले एक मौजूदा सहायक जेल अधीक्षक, तीन सेवानिवृत्त अफसरों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जेल से लगभग 43,432 मोबाइल कॉल और नशा सप्लाई करने के मामले में एसआईटी गठित की गई थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में तस्कर, दो महिलाएं व एक मोबाइल की दुकान करने वाला गौरव ढींगरा शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर जेल से वर्ष 2019 से 2023 के बीच लगभग 43,432 मोबाइल कॉल किए गए। इनमें से करीब 38,850 कॉल तस्कर राज कुमार ने की हैं। इसके दो साथी सोनू और अमरीक सिंह हैं। 
विज्ञापन


तस्कर राज को मोबाइल जेल के एक सहायक अधीक्षक रैंक के अधिकारी की ओर से मुहैया करवाए जाने की बात कही जा रही है। चर्चा यह भी है कि राज ने जेल से ही अपनी पत्नी और एक महिला के बैंक खाते में एक करोड़ 35 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। मामला सामने ने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में कई जेल अधिकारियों के नाम भी सामने आए, जो जेल में मोबाइल और ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। इस दौरान कुछ जेल अधिकारी वीआरएस ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जेल के सात अधिकारियों के नामों का खुलासा हुआ था। इनमें चार मौजूदा और तीन सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल थे। इस मामले की दोबारा से जांच करने को एआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। इस टीम ने जेल अधिकारियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सहायक अधीक्षक गुरतेज सिंह, वॉर्डन नछतर सिंह, नायब सिंह, सुरजीत सिंह, बलकार सिंह, सहायक अधीक्षक निरपाल सिंह, कश्मीर चंद, राज कुमार समेत 11 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed