फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 lak robbery from petrol pump businessman after firing

व्यापारी को गोली मार 10 लाख लूटे, फरार

Mon, 30 Mar 2015 03:33 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 30 Mar 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
10 lak robbery from petrol pump businessman after firing
पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां बैंक में पैसे जमा कराने आए पेट्रोल पंप व्यापारी से 10 लाख लूट लिए गए। पैसे लूटने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सेक्टर 20 स्थित नटराज फिलिंग स्टेशन का मालिक राजकुमार सेक्टर 8 स्थित एसबीआई में 10 लाख रुपये जमा कराने आया था। जैसे ही वह बैंक पहुंचा, पर्किंग में हथियारों से लैस दो-तीन लोगों ने उसे रोक लिया और पैसों का बैग छीनने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान हुई हाथापाई में उन्होंने गोली चला दी। लुटेरों ने 3 गोलियां चलाई। एक गोली व्यापारी की बाजू में लगी। गोली लगते ही व्यापारी गिर गया और लुटेरे पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े आए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआइना किया और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed