फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime, yamuna nagar, haryana

मामूली कहासुनी में व्यक्ति पर गंडासी से हमला

Tue, 19 Aug 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime, yamuna nagar, haryana
व्यक्ति पर गंडासी से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना गांव जोड़ियां में देर शाम हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में जोड़ियां निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि गांव के ही अशोक के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी।

इसी रंजिश में अशोक ने अपने साथी विक्की, राकेश, कमलेश और सुमन के साथ मिलकर उस पर गंडासी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर घायल के बयान लिए। पुलिस ने पीड़ित रणजीत की शिकायत पर उक्त पांच लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने गांव से मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed