{"_id":"65d6223867b0eb029b0d01d9","slug":"cricketer-yuvraj-singh-may-join-bjp-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2024: भाजपा में शामिल होंगे क्रिकेटर युवराज सिंह! इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2024: भाजपा में शामिल होंगे क्रिकेटर युवराज सिंह! इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा
Wed, 21 Feb 2024 09:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:48 PM IST
सार
क्रिकेटर युवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। अभी गुरदासपुर सीट से अभिनेता सनी देओल सांसद हैं। उन्होंने यहां से दोबारा चुनाव लड़ने से इंकार भी कर दिया है।
विज्ञापन
युवराज सिंह(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब की राजनीति में पिछले कुछ दिन से चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टियों के आपसी गठबंधन को लेकर तो आए दिन चर्चा चल ही रही है, वहीं नेताओं के भी एक पार्टी को छोड़कर दूसरी में जाने की खबरें चलती रहती हैं।
विज्ञापन
पहले बात चल रही थी कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम सकते हैं लेकिन सिद्धू ने इस बात को सिरे से नकार दिया था। अब सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भाजपा में आ सकते हैं लेकिन अभी तक क्रिकेटर ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से पहले युवराज भाजपा में आ सकते हैं और उनको गुरदासपुर से लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में अभिनेता सनी देओल ने गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। देओल इस सीट से आगे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, जिसके चलते ही भाजपा ने पहले ही गुरदासपुर सीट के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले सांसद मनीष तिवारी के भी भाजपा में जाने की चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन