{"_id":"60367ad28ebc3ee97217e44f","slug":"cricketer-yuvraj-singh-files-petition-in-high-court-to-avoid-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की शरण में क्रिकेटर युवराज सिंह, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अर्जी, आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की शरण में क्रिकेटर युवराज सिंह, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अर्जी, आज होगी सुनवाई
Wed, 24 Feb 2021 09:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर युवराज सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हांसी में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। हरियाणा के हांसी में दो जून को युवराज के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि उन्होंने दलित वर्ग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
लंबे समय तक यह शिकायत लंबित रही और लगभग आठ माह बाद 14 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अब युवराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
याचिका में युवराज सिंह ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने तथा याचिका लंबित रहते उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की है। युवराज सिंह ने याचिका में कहा कि उन्होंने ऐसी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन