फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Yuvraj Singh Centuray in Ranji Trophy Match

युवी का आतिशी शतक, सेलेक्टर्स को करारा जवाब

Wed, 10 Dec 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 10 Dec 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh Centuray in Ranji Trophy Match

युवराज सिंह को जिस धुआंधार खेल के लिए जाना जाता है, उसका ध्रुव रणजी ट्राफी मैच के तीसरे दिन क्रिकेट प्रमियों ने खूब लुत्फ उठाया। पहली पारी में सस्ते में पैवेलियन लौटने वाले युवराज सिंह मंगलवार को पूरे फार्म में दिखे।

विज्ञापन


उन्होंने दूसरी पारी में पांच छक्कों और 14 चौकों की मदद से शानदार 130 रन बनाए। तीसरे दिन पंजाब ने छह विकेट के नुकसान पर 330 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन


321 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हरियाणा की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 26 के स्कोर पर ही तीन विकेट खो दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मिश्रा ने अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया

Cricketer Yuvraj Singh Centuray in Ranji Trophy Match

युवराज को हरियाणा के गेंदबाज अमित मिश्रा ने अपनी ही बॉल पर कैच आउट कर दिया। पंजाब के अन्य खिलाड़ियों में गुरकीरत मान ने 10 गेंदों में 20 रन, गीतांश खैरा ने 64 गेंदों में 23 रन बनाए। राजविंदर गोलू 11 गेंदों में तीन रन बनाकर नॉट आउट रहे।

पंजाब की टीम ने 87 ओवरों में छह विकेट खोकर 330 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।वहीं 321 के टारगेट का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मात्र 26 के स्कोर पर ही तीन विकेट खो दिए थे। यह तीनों विकेट संदीप शर्मा ने लिए।

दर्शकों ने खूब उठाया युवी की पारी का लुत्फ

Cricketer Yuvraj Singh Centuray in Ranji Trophy Match

पंजाब की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों मनन वोहरा ने 100 गेंदों में 33 रन और जीवनजोत सिंह ने 60 गेंदों में 21 रन बनाए। इनके बाद अमितोज सिंह ने 222 गेंदों में 65 रन और मनदीप सिंह ने 45 गेंदों में 14 रन बनाए।

इसके बाद शुरू हुआ युवराज सिंह का जलवा। युवराज ने पहली पारी की कसर निकालते हुए मंगलवार को शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 गेंदों में 130 रन बनाए। उनकी शतकीय पारी में पांच छक्के और 14 चौके भी शामिल रहे। क्रिकेट प्रेमियों ने युवराज की पारी का खूब लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed