{"_id":"5716491e4f1c1bbc498b45e9","slug":"cricketer-passes-away-karan-bhargav-passes-away-under-19-cricketer-passes-away-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के नौजवान क्रिकेटर करण भार्गव का देहांत, PGI में दाखिल थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के नौजवान क्रिकेटर करण भार्गव का देहांत, PGI में दाखिल थे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के नौजवान क्रिकेटर करण भार्गव का देहांत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के 20 वर्षीय क्रिकेटर करण भार्गव का अकस्मात निधन हो गया है। कपूरथाला निवासी करण का पीजीआई में इलाज चल रहा था। सोमवार को युवा क्रिकेटर ने अंतिम सांस ली। पंजाब स्टेट चैंपियनशिप में कपूरथला का प्रतिनिधित्व करने वाले करण दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज थे। जिन्होंने हाल ही में अंडर-19 वर्ग कूच बेहार ट्रॉफी में 33 विकेट लिए थे।
इसमें दो बार पांच विकेट लिए थे। करण ने ऑल इंडिया जेवाई लेले अंडर 19 टूर्नामेंट को जीतने में दो सीजन तक पंजाब के लिए अहम योगदान दिया था। उनके शव को कपूरथला ले जाया गया। जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव एमपी पांडव ने करण के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब ने एक युवा क्रिकेटर खो दिया है।
नम आंखों से दी अंतिम विदाई
क्रिकेट की दुनिया में अनूठी पहचान बनाने वाले ऑलराउंडर युवा क्रिकेटर करण भार्गव का मंगलवार को पुरानी दाना मंडी स्थित श्मशानघाट में नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। करण के पिता कांग्रेस सेवादल में शहरी अध्यक्ष हैं। करण ने कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी और मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान शोक जताने वालों में पं. दुर्गा प्रसाद, संजीव भार्गव, राकेश भार्गव, सतीश शर्मा, रमन शर्मा, राम मूर्ति, विनोद गोरियल, अर्जुन भार्गव, पवन अग्रवाल, मनोज भसीन, गुरविंदर चौधरी, जसपाल पनेसर, अमरजीत शर्मा, रोशन लाल सभरवाल, नरिंदर सिंह मंसू, करण महाजन, दविंदरपाल सिंह हंसपाल, पवन सूद, रमेश मेहरा, मनप्रीत सिंह, प्रदीप शर्मा, किशन लाल सर्राफ, प्रदीप धवन, कपिल शर्मा, नारायण वशिष्ट और जसपाल गिल शामिल रहे।