फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Parushi Prabhakar selected for NCA camp

क्रिकेटर पारुषी प्रभाकर का एनसीए कैंप के लिए चयन

Tue, 17 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Parushi Prabhakar selected for NCA camp
चंडीगढ़। शहर की बेटियां क्रिकेट में लगातार मुकाम हासिल कर रही हैं। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेट टीमों से लगातार बेहतर खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पारूषी प्रभाकर का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कैंप के लिए हुआ है। इससे पहले इसी महीने शहर की काश्वी गौतम, अराधना, ईशाना, मानवी का चयन कैंप के लिए हो चुका है। एनसीए की ओर से कैंपों का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है। पारूषी प्रभाकर के साथ काश्वी गौतम और अराधाना का कैंप मोहाली के पीसीए स्टेडियम में शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
पारूषी प्रभाकर ने इसी महीने राजकोट में सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। यहां पर रेलवे की टीम के साथ चंडीगढ़ का मुकाबला खेला गया। रेलवे की टीम में भारतीय टीम की सीनियर महिला क्रिकेट खेली। जिनमें मिताली राज का नाम भी शामिल था। मैच में इन दिग्गजों के खिलाफ पारुषी ने 31 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 7 चौके शामिल रहे। इस पारी को सीनियर चयनकर्ता ने करीब से देखा था। इसी आधार पर उनका कैंप के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर स्कूल में 12वीं की हैं छात्रा
पारूषी प्रभाकर 16 वर्ष की हैं और सेक्टर-14 स्थित अंकुर स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। वर्ष 2019- 20 में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में 9 मैचों में 367 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी। इसमें 2 शतक शामिल रहे। पूरे टूर्नामेंट में 52 चौके लगाए और गेंदबाजी में 9 विकेट भी चटकाए। पारूषी के मेंटर योगेश और सर्बजीत सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed