{"_id":"5ff6e0108ebc3e31695fc083","slug":"cricketer-kapil-dev-turns-62-film-on-1983-world-cup-victory-will-be-released-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 साल के हुए कपिल देव.. इस साल सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी 83 की जीत की 'जंग' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 साल के हुए कपिल देव.. इस साल सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी 83 की जीत की 'जंग'
Thu, 07 Jan 2021 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत की कहानी जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी।
- फोटो : फाइल फोटो
भारत को पहला वर्ल्ड दिलाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव बुधवार को 62 साल के हो गए। उनका जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ। फैंस उन्हें प्यार से कपिल पाजी बुलाते हैं। कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। उस समय उनके नाम के साथ चंडीगढ़ शहर का नाम भी पूरी दुनिया में मशहूर हो गया था।
विज्ञापन
वैसे अपनी जिंदगी में कपिल देव ने कई कामयाबियां हासिल की हैं, लेकिन 2021 का साल उनके लिए बेहद खास होने जा रहा है। कपिल पाजी के फैंस उनकी एचीवमेंट को इस साल सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे। उन पर आधारित फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछला साल रहा था चुनौती भरा
पिछले साल अक्तूबर में कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कपिल की एंजियोप्लास्टी हुई। उस समय शहर के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। इनमें अशोक मल्होत्रा, चेतन शर्मा और दिनेश मोंगिया ने उन्हें क्रिकेट की शान कहते हुए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की थी।
विज्ञापन
यूटी को मान्यता नहीं मिलने पर हरियाणा से खेले
कपिल देव ने सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट की एबीसीडी सीखी। उन्होंने कोच देश प्रेम आजाद से कोचिंग ली और इसके बाद कड़ी मेहनत करते हुए टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाबी पाई। चंडीगढ़ को उस समय बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिली थी। इसके चलते कपिल देव ने आजीवन हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। अब यूटी क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई से मान्यता मिल चुकी है और यहां की क्रिकेट टीम कपिल देव को आइडल मानते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है।
बेमिसाल हैं कपिल की उपलब्धियां
कपिल देव कपिल ने अपने टेस्ट करियर में 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए। वह अब तक अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 5000 रन और 400 विकेट का आंकड़ा पार किया है। कपिल ने 225 वनडे मैचों में 3783 रन बनाए और 253 विकेट भी चटकाए।
1983 वर्ल्ड कप में कपिल देव का प्रदर्शन
वर्ल्ड कप 1983 में खेले आठ मैचों में कपिल देव ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 303 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 विकेट लिए और 7 कैच भी पकड़े थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 175 रनों की उनकी पारी आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज है।