{"_id":"62bff9a5986cbe03293879b4","slug":"cricketer-arshdeep-singh-to-be-part-of-england-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होंगे अर्शदीप: वनडे और टी-20 सीरीज में चयन, मां बोली- बेटे की मेहनत का नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होंगे अर्शदीप: वनडे और टी-20 सीरीज में चयन, मां बोली- बेटे की मेहनत का नतीजा
Sat, 02 Jul 2022 01:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:28 PM IST
सार
अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अपनी टीम की ओर से खेलते हुए विरोधी टीमों को आखिरी ओवर में काफी परेशान किया था। उन्हें आखिरी ओवर में बेहतर गेंदबाजी करने का किंग भी कहा जाता है।
विज्ञापन
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का 7 से 17 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे में वनडे और टी-20 सीरीज के लिए चयन किया गया है। एसडी स्कूल सेक्टर-24 क्रिकेट में अभ्यास करने वाले अर्शदीप सिंह के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। मां बलजीत कौर ने बताया कि टीम में चुने जाने की जानकारी अर्शदीप ने फोन करके दी। यह बेटे की मेहनत का फल है।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह का परिवार मोहाली जिले के खरड़ में रहता है। क्रिकेट की एबीसीडी चंडीगढ़ सेक्टर 36 स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल स्थित क्रिकेट अकादमी से सीखी। कोच जसवंत ने अर्शदीप को तराशा। अर्शदीप कड़ी मेहनत के बाद पंजाब टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद घरेलू सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया। इसका परिणाण यह निकला कि आईपीएल की पंजाब किंग्स टीम ने उसे अपने खेमे में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
आखिरी ओवर में बल्लेबाजों को करते हैं परेशान
अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अपनी टीम की ओर से खेलते हुए विरोधी टीमों को आखिरी ओवर में काफी परेशान किया था। उन्हें आखिरी ओवर में बेहतर गेंदबाजी करने का किंग भी कहा जाता है। कई अहम मौकों पर बल्लेबाजों के रन बनाने पर अंकुश लगा दिया था। इसके बाद ही बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की नजर अर्शदीप पर पड़ी।
विज्ञापन
- वर्ष मैच विकेट इकानोमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
- 2019 3 3 10.90 2/43
- 2020 8 8 8.77 3/23
- 2021 12 18 8.27 5/3
- 2022 13 10 7.83 3/37