फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   craft mela_kalagram_chandigarh

क्राफ्ट मेला देखना है तो 29 को आए यहां

Tue, 26 Nov 2013 08:39 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
craft mela_kalagram_chandigarh
प्रशासन शहर में चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेला लेकर आ रहा है। इसमें देशभर का क्राफ्ट खरीदने का मौका तो मिलेगा तो साथ ही देश की संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिल सकेगा। अबकी बार क्राफ्ट मेले की थीम वेस्टर्न इंडिया होगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में यह क्राफ्ट मेला कलाग्राम में लगेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के एक प्रवक्ता के अनुसार यह मेला 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक लगेगा।

मेले में आंध्र प्रदेश, सिक्किम, बिहार, यूपी, तमिलनाडू के क्राफ्ट्समैन के खास आइटम होंगे। मेले के दौरान डेकोरेशन पीस और कपड़ों की लंबी चौड़ी वैरायटी भी होगी। क्राफ्ट मेले के लिए कलाग्राम को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


यहां क्राफ्ट्समैन अपने सामान को झोपड़ी नुमा तैयार स्ट्रक्चर में लगाएंगे। यहां शिकारा पर और झोपड़ी दोनों पर दुकानें सजी मिलेंगी। मेले की हर शाम सांस्कृतिक संध्या के नाम होगी। इसमें देशभर के आर्टिस्ट अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यंजनों के स्टाल भी होंगे
क्राफ्ट मेले में आपको लजीज स्वाद भी मिल सकेगा। इसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रसिद्ध पकवान भी मिलेंगे।

गाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम
क्राफ्ट मेले में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आएं इसके लिए पार्किंग का खास इंतजाम किया जा रहा है। बेरीकेट्स लगाकर कलाग्राम के साथ में खाली पड़े स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed