फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   craft mela in kalagram

खाने के शौकीन हैं तो आइए क्राफ्ट मेले में

Tue, 03 Dec 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
craft mela in kalagram

कलाग्राम में चल रहे क्राफ्ट मेले में सिर्फ खरीदारी ही नहीं बल्कि, यहां देशभर का जायका भी मिलेगा। मेले में हैदराबादी, राजस्थानी, कश्मीरी और हरियाणा व पंजाब के विशेष व्यंजन पेश किए गए हैं।

विज्ञापन


हैदराबादी डोसा, मूंग दाल के राजस्थानी पकौड़े, कश्मीरी व्यंजन, ढोकला, दाल बाटी और कचौड़ी लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं।

कालीन लोगों की पहली पसंद
मेले में बनारसी सूट और मिर्जापुर के कालीन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कालीन लेकर आए रुस्तम ने बताया कि हैंडलूम के लिए उनको तीन अवार्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन


उनके कालीन की रेंज दो हजार रुपये से लेकर पचास हजार रुपये तक है। कालीन की धूम सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेश में भी है।

बनारसी सूटों ने तो मेले में आने वाली महिलाओं का दिल जीत लिया है। बनारस से सूट लेकर आए नसीर अहमद ने कहा कि इन सूटों की खासियत है उनमें की गई कढ़ाई।

इसी खूबी के लिए उनको संत कबीर अवार्ड मिला है। संत कबीर अवार्ड की लॉन्चिंग 2009 में हुई थी। उनको पहली बार इस अवार्ड के लिए चुना गया।

मेले में ओडिसा से आए भगवान गणेश की मूर्ति ने सबका दिल जीत लिया है। इसमें एक गणेश के भीतर एक सौ आठ गणेश बने हैं। यह सारा काम पाम लीफ पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed