{"_id":"f76891203b1d5206714d34b101215d78","slug":"craft-mela-in-kalagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राफ्ट मेला देखना है तो 29 को आए यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राफ्ट मेला देखना है तो 29 को आए यहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन शहर में चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट मेला लेकर आ रहा है। इसमें देशभर का क्राफ्ट खरीदने का मौका तो मिलेगा तो साथ ही देश की संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिल सकेगा। अबकी बार क्राफ्ट मेले की थीम वेस्टर्न इंडिया होगी।
चंडीगढ़ में यह क्राफ्ट मेला कलाग्राम में लगेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के एक प्रवक्ता के अनुसार यह मेला 29 नवंबर से 7 दिसंबर तक लगेगा।
मेले में आंध्र प्रदेश, सिक्किम, बिहार, यूपी, तमिलनाडू के क्राफ्ट्समैन के खास आइटम होंगे। मेले के दौरान डेकोरेशन पीस और कपड़ों की लंबी चौड़ी वैरायटी भी होगी। क्राफ्ट मेले के लिए कलाग्राम को तैयार कर लिया गया है।
यहां क्राफ्ट्समैन अपने सामान को झोपड़ी नुमा तैयार स्ट्रक्चर में लगाएंगे। यहां शिकारा पर और झोपड़ी दोनों पर दुकानें सजी मिलेंगी। मेले की हर शाम सांस्कृतिक संध्या के नाम होगी। इसमें देशभर के आर्टिस्ट अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
व्यंजनों के स्टाल भी होंगे
क्राफ्ट मेले में आपको लजीज स्वाद भी मिल सकेगा। इसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रसिद्ध पकवान भी मिलेंगे।
गाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम
क्राफ्ट मेले में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आएं इसके लिए पार्किंग का खास इंतजाम किया जा रहा है। बेरीकेट्स लगाकर कलाग्राम के साथ में खाली पड़े स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।