{"_id":"56fe4a954f1c1b3601f0010d","slug":"cps-navjot-sindhu-bjp-leader-sidhu-navjot-sidhu-resign-bjp-news-punjab-bjp-political-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू की पत्नी ने दिया भाजपा से इस्तीफा, फेसबुक पर डाली पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू की पत्नी ने दिया भाजपा से इस्तीफा, फेसबुक पर डाली पोस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू फेसबुक पेज
- फोटो : फाइल फोटो
अमृतसर से भाजपा विधायक और मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शुक्रवार सुबह एक फेसबुक पोस्ट से सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया। डॉ. सिद्धू ने लिखा कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा तेज हो गई है। इस्तीफे की खबर पर पहले तो लोगों को लगा कि उन्हें अप्रैल फूल बनाया गया है, लेकिन दोपहर में उन्होंने फिर एक पोस्ट के जरिए सीएम प्रकाश सिंह बादल पर हमला बोला। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है।
डॉ. सिद्धू ने सुबह करीब नौ बजे फेसबुक पोस्ट किया, आखिरकार मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है, बोझ खत्म हो गया है। इसकी खबर फैलते ही सियासी हलचल तेज हो गई। इसी के साथ डॉ. सिद्धू और उनके पीए का फोन स्विच ऑफ हो गया। उधर, भाजपा के तमाम नेता एक-दूसरे को फोन कर पुष्टि में लग गए। लेकिन किसी को भी कुछ पता नहीं चला। डॉ. सिद्धू के अमृतसर निवास पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी उनके स्टाफ ने स्पष्ट कुछ नहीं बताया कि इस्तीफा दिया गया है या नहीं। इस बीच चर्चा चली कि अप्रैल फूल बनाया गया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के बठिंडा जोन के मीडिया इंचार्ज ने डॉ. सिद्धू की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें आप ज्वाइन करने का न्योता दे डाला। पूरी भाजपा असमंजस में थी, इसी बीच दोपहर करीब दो बजे डॉ. सिद्धू ने एक और पोस्ट किया। इस बार उन्होंने सीधे सीएम बादल पर हमला बोला और अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है। प्रदेश प्रधान कमल शर्मा से तमाम प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। अमृतसर से ही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कहा कि उन्हें भी मीडिया के जरिए यह पता चला है। सूबे से बाहर होने के कारण उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
‘बेटी और बहन शब्द का दुरुपयोग न करें’
नवजोत ने पोस्ट में लिखा कि अमृतसर ईस्ट हलके के लिए 79 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इनके टेंडर लगे हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन पिछले बीस दिनों से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कंप्यूटर काम नहीं कर रहे हैं। चंडीगढ़ में बैठे आकाओं ने साइट हैक कर ली है, ताकि वर्क ऑर्डर लेट हो जाएं। बादल साहब आपने अमृतसर के लोगों को चांद के सपने दिखाए हैं, लेकिन उनकी बुनियादी जरूरतों को न नकारें। बेटी और बहन शब्द का दुरुपयोग न करें। मैं आपके रिश्तेदारों के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हूं।
पहले कर चुकी हैं भाजपा से न लड़ने का एलान
सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू पहले ही भाजपा से विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा, अकाली दल से गठबंधन नहीं तोड़ती है तो वह 2017 में भाजपा केटिकट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कई बार आम आदमी पार्टी की प्रशंसा की है और यह भी कहा है कि लोग पंजाब में बेहतर विकल्प की तलाश में हैं। वहीं, आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल भी कह चुकेहैं कि अगर पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू आप में आते हैं तो उनका स्वागत है।