Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CPL 2025 will provide a strong platform to emerging players - Governor

Chandigarh News: सीपीएल 2025 उभरते खिलाड़ियों को मजबूत मंच के देगा - राज्यपाल

Wed, 27 Aug 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
CPL 2025 will provide a strong platform to emerging players - Governor
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 का औपचारिक शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया के निजी होटल में किया। कार्यक्रम में सीपीएल 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। मंच पर टीम मालिकों और कप्तानों का परिचय भी कराया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 28 अगस्त से सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी और 13 सितंबर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच 33 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की। कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट उभरते खिलाड़ियों को मजबूत मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सीपीएल जैसी लीग नई प्रतिभाओं को सामने लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि सीपीएल अब क्रिकेट कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण पहचान बन चुकी है। उन्होंने बताया कि यह लीग स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने का शानदार अवसर प्रदान करती है।

इस अवसर पर, मुख्य अतिथि, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा की सीपीएल स्थानीय प्रतिभाओं के लिए अपना कौशल दिखाने का एक शानदार मंच है। इस तरह की लीग न केवल युवा क्रिकेटरों को निखारती हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed