लगने जा रहा है एक और टैक्स, तैयार रहें लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार लोगों पर अब एक और नया टैक्स लगाने जा रही है। इसके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। जल्द लागू कर दिया जाएगा। ये है गोसेवा टैक्स, जिसे पंजाब के लुधियाना में लागू करने की तैयारी चल रही है। नगर निगम ने इसे मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित काउ सेस बिजली पर नहीं लगेगा, जबकि शराब पर सेस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।
साथ ही मैरिज पैलेसों की तीन श्रेणियां बना दी गईं हैं। शुक्रवार को हुई मीटिंग में कुल 57 प्रस्ताव रखे गए थे जिनमें से 54 पास कर दिए गए। दिसंबर 2014 के बाद शुक्रवार को हुई निगम बैठक हंगामेदार रही। अकाली दल के जिला प्रधान को कमरा देने का प्रस्ताव आया तो कांग्रेस, भाजपा और बैंस ग्रुप के पार्षदों ने काफी हंगामा किया।
उन्होंने जिला प्रधान को कमरा देने का विरोध किया। इसके बाद इस प्रस्ताव को पेंडिंग रख दिया गया। इसके अलावा सांसद बिट्टू को कोठी देने और अधिकारियों को एक्सटेंशन देने का मामला भी फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया। बैठक में सभी पार्षदों ने बारी बारी अपने अपने वार्ड की समस्याएं बताईं जिन्हें निगम कमिश्नर और मेयर ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
वहीं अधिकारियों की रिटायरमेंट के बाद उन्हें दो साल का एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव भी निगम ने एजेंडे में रखा था। इसका म्युनिसिपल इंप्लाइज संघर्ष कमेटी ने जोरदार विरोध किया।
ऐसे लगेगा गोसेवा टैक्स
अंग्रेजी शराबः 20 प्रति बोतल
देसी शराबः 10 प्रति बोतल
सीमेंट प्रति बोरीः 2 रुपये
पेट्रोल प्रति टैंकरः दो हजार रुपये
मैरिज पैलेसः 250, 500, 1000 (प्रति विवाह समारोह)
यह है प्रस्ताव
लावारिस घूम रही गायों की देखभाल के लिए यह सेस लगाने का प्रस्ताव है। निगम को इससे हर माह डेढ़ करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।