{"_id":"63bc6d5445f473734807a753","slug":"covishield-over-vaccination-of-covaxin-continues-chandigarh-news-pkl4738642143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कोविशिल्ड खत्म... कोवैक्सीन का टीकाकरण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कोविशिल्ड खत्म... कोवैक्सीन का टीकाकरण जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच अचानक कोविशिल्ड टीके का खत्म होना स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इन सबके बीच कोवैक्सीन के लाभार्थी अवसर का लाभ उठाकर लगातार बूस्टर डोज लगवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के पास अब भी कोवैक्सीन का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में जिन लाभार्थियों ने इसकी पहली और दूसरी खुराक ली है उन्हें लगातार बूस्टर डोज लगाई जा रही है। प्रतिदिन 40 से 45 लाभार्थी बूस्टर डोज लगवा कर खुद को सुरक्षित कर रहे हैं जबकि कोविशिल्ड और कोर्बोवेक्स खत्म होने के कारण इसके लाभार्थी टीके से वंचित हैं।
28 दिसंबर से कोविशिल्ड का टीकाकरण है बंद
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में 28 दिसंबर से कोविशिल्ड का टीकाकरण बंद है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविशिल्ड के 2000 वायल की डिमांड केंद्र सरकार से की है। इसकी उपलब्धता अब तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है। ऐसे में जिन लाभार्थियों ने कोविशिल्ड की पहली व दूसरी खुराक ली है उन्हें बूस्टर डोज नहीं लगाई जा रही है। इसके बीच शहर के निजी अस्पतालों में कोविन पोर्टल से टीके की खरीद कर वहां कोविशिल्ड लगाने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
जारी है कोवैक्सीन का टीकाकरण
दिन लाभार्थी
7 जनवरी 63
6 जनवरी 31
5 जनवरी 46
4 जनवरी 45
3 जनवरी 48
2 जनवरी 53
कोट्स...
मौजूदा समय में कोविशिल्ड का टीका उपलब्ध नहीं है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन का तीन हजार से ज्यादा स्टॉक अब भी उपलब्ध है। इसके लाभार्थियों को लगातार बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिन लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई है वह जीएमएसएच 16 के टीकाकरण केंद्र में आकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। -डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य