फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Punjab News in Hindi: Coronavirus update, corona virus outbreak in Punjab

पंजाब में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2000 पार, 25 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 1642 हुए ठीक

Tue, 19 May 2020 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 May 2020 08:52 PM IST
सार

  • प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 2002
  • अब तक पूरे प्रदेश में 1642 लोगों ने कोरोना को मात दिया

विज्ञापन
Covid-19 in Punjab News in Hindi: Coronavirus update, corona virus outbreak in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंगलवार को पंजाब में कोरोना के 25 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें 19 पॉजिटिव लुधियाना जिले के हैं। सूबे में अब तक कोरोना से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2005 हो गई है। इस बीच, एक ही दिन में 95 और मरीजों के ठीक होने के साथ ही कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 1642 हो गया है। 

विज्ञापन


गत 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव लोगों में 8 कैदी, 4 फ्लू से पीड़ित, 2 आरपीएफ के जवानों के करीबी, दो वार्ड अटेंडेंट के अलावा एक नया पॉजिटिव केस पाया गया है। इनके अलावा अमृतसर से 3, पटियाला में 2 और गुरदासपुर में 1 नया पॉजिटिव केस नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु का है। इस तरह सूबे में मंगलवार को कुल 25 नए मामले आए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पंजाब में लोगों को बड़ी राहत, संपत्ति टैक्स जमा करने की तारीख सरकार ने बढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


55 हजार कोरोना संदिग्ध की जांच
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 55634 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 50070 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 3562 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 322 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है।

मंगलवार को 95 ठीक होकर लौटे

इस दौरान ठीक हुए 95 मरीजों में जालंधर के 6, तरनतारन के 7, होशियारपुर के 3, संगरूर के 7, मुक्तसर के 2, फरीदकोट के 6, रोपड़ के 4, मोगा का 1, फाजिल्का के 39, पठानकोट के 11 और मानसा के 9 लोग शामिल हैं। 

गुरदासपुर: गांव ठीकरीवाल का एक अन्य युवक कोरोना पॉजिटिव 
ब्लॉक काहनूवान के गांव ठीकरीवाल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव पाया गया युवक अपने संक्रमित दादा का इलाज करवाने के लिए जालंधर से लुधियाना गया था। वहां सीएमसी लुधियाना में उनकी मौत हो गई थी। अपने संक्रमित दादा का संस्कार भी इसी युवक ने लुधियाना में करवाया था। 

दादा की मौत के बाद गांव में इनके परिवार के सैंपल लिए गए। इसमें उक्त युवक की मां भी पॉजिटिव आई थी। पिता और बहन निगेटिव आए थे। गुरदासपुर के सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया गया कि उक्त गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। वहीं परिवार के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। 

अमृतसर में तीन और कोरोना पॉजिटिव
अमृतसर के तीन लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब अमृतसर में कुल मरीजों की संख्या 307 हो गई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के दो व्यक्ति बंगा गए थे। वहां उनकी जांच की गई। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। 

वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थापित लैब की रिपोर्ट में एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है। अमृतसर में कोरोना वायरस से पीड़ित 296 मरीज ठीक होकर अपने गांव लौट चुके हैं। चार की मौत हो चुकी है। इस समय पांच लोग जीएनडीएच में दाखिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed