फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Chandigarh: Coronavirus outbreak in Tricity, Positive cases in Mohali, Chandigarh and Panchkula

तीन और संक्रमित मिले, मौत के बाद वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव, बापूधाम के छह हिस्से खोले गए

Tue, 02 Jun 2020 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Jun 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 in Chandigarh: Coronavirus outbreak in Tricity, Positive cases in Mohali, Chandigarh and Panchkula
चंडीगढ़ में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए। इनमें सेक्टर-30 निवासी 80 वर्षीय वृद्धा के अलावा बापूधाम निवासी 15 वर्षीय किशोर, 35 व 40 वर्ष के दो पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 301 हो गई है। 

विज्ञापन


सेक्टर-30 निवासी वृद्धा की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही चारपाई से गिरने के बाद मौत हो गई थी। रेड जोन होने के कारण मौत के बाद वृद्धा का नमूना लेकर कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, बापूधाम निवासी जिन तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके घर की एक महिला में एक दिन पहले कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। उक्त महिला की मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल में दो दिन पहले डिलीवरी हुई थी।   
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-30 निवासी जिस वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे किडनी और पैंक्रियाज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या थी और उनका जीएमएसएच-16 के साथ ही खरड़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं 31 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रूटीन जांच के दौरान उसके घर का निरीक्षण भी किया था लेकिन किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे। अब वृद्धा की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि होने पर उसके पोते और बहू की जांच का नमूना लिया जाएगा। 

बापूधाम के छह हिस्से खोले गए, अब लोग बाहर निकल सकेंगे

लंबे समय बाद कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन चुके सेक्टर-26 स्थित बापूधाम से अच्छी खबर आई है। यूटी प्रशासन ने मंगलवार को बापूधाम कॉलोनी के छह इलाकों को खोल दिया है। इससे वहां रहने वाले हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। इन इलाकों में आज तक एक भी कोरोना का केस नहीं आया था। जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में बापूधाम के कुछ और हिस्से खोले जाएंगे।

प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार, बापूधाम के पॉकेट नंबर 2, 3, 9, 17, 18, 19 को खोल दिया गया है। इन पॉकेट्स में रहने वाले लोग अब अपने व्यवसाय या नौकरी पर जा सकते हैं। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरपर्सन मनोज परिदा की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने बीते दो मई को शहर के छह इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। चार मई के आदेश में बापूधाम के कई इलाकों को बफर जोन में डाला गया था और यहां सख्ती बढ़ा दी गई थी। 

नगर निगम के कमिश्नर, जिला मजिस्ट्रेट, एसएसपी, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों को मिलाकर कमेटी बनाई गई थी। अब यहां की सामान्य स्थिति को देखने के बाद बापूधाम के छह पॉकेट्स को बफर जोन से बाहर कर दिया गया है। हालांकि यहां के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। परिदा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed