फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   discourtesy, holy book discourtesy, malerkotla holy book discourtesy, aap mla naresh yadav

मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, 'आप' MLA की मुश्किलें बढ़ीं

Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(संगरूर) Updated Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
discourtesy, holy book discourtesy, malerkotla holy book discourtesy, aap mla naresh yadav
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के मालेरकोटला में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय अदालत ने नरेश यादव की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन


मालेरकोटला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट विक्रमजीत सिंह द्वारा शनिवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम दिल्ली रवाना कर दी गई। मामले में पहले से गिरफ्तार तीनों आरोपियों विजय कुमार, नंद किशोर और गौरव की रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से मालेरकोटला ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई।
विज्ञापन


कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत एक अगस्त तक बढ़ा दी। डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि नरेश यादव का गिरफ्तारी वारंट मिलने के बाद जांच टीम दिल्ली रवाना कर दी गई है। पुलिस के पास आप विधायक के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार ने बयानों ने पुख्ता की नरेश यादव की संलिप्तता

discourtesy, holy book discourtesy, malerkotla holy book discourtesy, aap mla naresh yadav
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
कुछ दिन पहले बेअदबी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी विजय कुमार के संगरूर जिला अदालत में बयान कलमबद्ध हुए थे। इन्हें सीलबंद लिफाफे में मालेरकोटला कोर्ट भेजा गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि इन बयानों में मुख्य आरोपी द्वारा आप विधायक नरेश यादव की कुरान बेअदबी मामले में संलिप्तता का खुलासा किया। इसके बाद ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने यादव के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।  

मुख्य आरोपी की नौकरानी ने मांगी जमानत
मामले में मुख्य आरोपी विजय कुमार की दिल्ली स्थित कोठी में काम करने वाली नौकरानी कल्पना बानो ने जिला न्यायालय में आवेदन देकर जमानत मांगी है। साथ ही आरोपी गौरव के पिता नंद किशोर ने भी रेगुलर बेल की अर्जी दाखिल की है। इन दोनों अभियुक्तों की ओर से एडवोकेट राजकुमार गोयल पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed