{"_id":"5cc935e3bdec220703529eee","slug":"court-declares-singer-vikas-sharma-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हट जा ताऊ पाछे नै गीत गाने वाला गायक भगोड़ा घोषित, वजह भी जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हट जा ताऊ पाछे नै गीत गाने वाला गायक भगोड़ा घोषित, वजह भी जान लें
Wed, 01 May 2019 11:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हट जा ताऊ पाछे नै, नाचण दे जी भर कै न... गीत का गायक विकास शर्मा भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। कोर्ट ने संबंधित थाना प्रभारी को उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला मंगलवार को जेएमआईसी मानसी गौड़ की अदालत ने दिया। इंडसइड बैंक के चीफ मैनेजर सुक्रमपाल ने बताया कि धुराना के विकास शर्मा ने रिट्ज कार के लिए बैंक से लोन लिया था।
विज्ञापन
कार लेने के बाद उसने इंस्टालमेंट जमा नहीं कराई। बैंक ने इस मामले में लोन लेने वाले से संपर्क कर सेटलमेंट किया। इसके चलते विकास ने कुछ चेक बैंक को दिए। ये चेक बाउंस हो गए। इसके चलते 138 की कार्रवाई की गई। कोर्ट ने उसका वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह मुंबई भाग गया। मुंबई जान के बाद से वह वापस नहीं लौटा। इस दौरान कोर्ट में हाजिर होने के लिए कई बार उसे नोटिस जारी किया गया, मगर वह नहीं आया। मंगलवार दोपहर ढाई बजे तक भी वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन