राम रहीम के डेरे में सर्च ऑपरेशन खत्म, आज फिर शुरू होगी 'गुप्त गुफा' की तलाशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सर्च अभियान की टीम राम रहीम की गुफा तक भी पहुंची। जहां 2 घंटे की तलाशी के बाद बाबा की गुफा से 5 लोग मिले। जिनमें से 2 नाबालिग अौर 3 बालिग हैं। वहीं राम रहीम की गुफा से एक वॉकी टॉकी भी मिला है। सर्च अभियान के दौरान डेरे में 3 कमरों को सील किया गया, जिसमें हार्डवेयर-लैपटॉप जब्त किया गया। इसके साथ ही भारी मात्रा में कैश व प्लास्टिक करेंसी भी बरामद की गई। सिरसा डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के दौरान दो कमरे भी सील किए गए हैं।
Five people have been found, including two minors. Have recovered one walkie-talkie: Deputy Director Satish Mehra on Dera HQ search
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 8, 2017
तलाशी के दौरान राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा से बिना नंबर की लक्सस कार मिली। एक ओबी वैन और भारी मात्रा में बिना लेबल की दवाइयां बरामद की गई हैं। 12000 रुपये की नई करेंसी मिली और 60000 रुपये की पुरानी करेंसी मिली।
Some computers, hard disks and cash seized.Few rooms also sealed.Forensic team has been called from Roorkee: Dy Director Satish Mehra #Sirsa pic.twitter.com/Q2SlaDo3wF
— ANI (@ANI) September 8, 2017
तीन जेसीबी मशीने, फायर बिग्रेड और बम निरोधक दस्ता भी डेरे में मौजूद है। ताला तोड़ने के लिए लुहार भी साथ लिए गए हैं, वहीं 60 कैमरों से तलाशी अभियान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसमें तलाशी पूरी होने तक कोई राहत नहीं दी जाएगी।
Haryana; Curfew imposed in areas surrounding #DeraSachaSauda HQ in Sirsa, there will be no relaxation till search operations continue.
— ANI (@ANI) September 8, 2017
खुदाई के दौरान नर कंकाल भी निकल सकते हैं
Dera has always followed law. Appeal followers to maintain peace: Vipassana Insan, Dera Spokesperson on search ops in Dera's Sirsa HQ pic.twitter.com/bJhAaSrzLJ
— ANI (@ANI) September 8, 2017
पांच हजार जवानों की तैनाती की गयी है। सिरसा में डेरे के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मौके पर निगरानी के लिए नियुक्त कोर्ट कमिश्नर मौजूद हैं। सर्च अभियान के दौरान डेरे को 10 जोन में बांटा गया है।
पढ़ें- पहली बार डेरे में पहुंचा मीडिया का कैमरा, देखिए राम रहीम की वो 'गुप्त गुफा'