फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple Accident, Wife Death in Road Accident on Marriage Anniversay Day

शादी की सालगिरह पर पति की आंखों के सामने पत्नी को खींच ले गई मौत, हाल देख चिल्लाने लगा

Tue, 04 Dec 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Tue, 04 Dec 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Couple Accident, Wife Death in Road Accident on Marriage Anniversay Day
परिवार के साथ हादसा
शादी की 8वीं सालगिरह थी। पति-पत्नी बच्चों के साथ जश्न मानकर हंसते-खेलते, गाते हुए लौट रहे थे कि रास्ते में मौत आकर महिला को खींच कर ले गई। घटना हरियाणा के करनाल की है। शादी की 8वीं सालगिरह का जश्न मनाने के बाद असंध के वार्ड 3 निवासी एक परिवार जैसे ही गांव ठरी के पास पहुंचा तो उनकी कार की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया और दो बच्चे बाल बाल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

बताया जाता है कि रमन अपनी पत्नी रीत और दो बच्चों को कार में बैठाकर करनाल जा रहा था। सोमवार को दोनों की सालगिरह थी, इसलिए करनाल में वे उसे मनाने के बाद वापस असंध जा रहे थे। उन्होंने जश्न की तस्वीर को फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। रात करीब आठ बजे जैसे ही उनकी कार गांव ठरी के पास पहुंची तो एक गन्ने से लदी ट्रॉली से टक्कर हो गई। इससे कार में सवार चार सदस्यों में से महिला रीत की मौत हो गई और पति रमन घायल हो गया। उसे करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार में सवार दोनों बच्चे ठीक हैं और बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed