फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   country's second biggest cancer hospital in mohali, punjab

देश का दूसरा बड़ा अस्पताल बनेगा यहां, नींव रखेंगे पीएम

Wed, 18 Dec 2013 10:35 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 18 Dec 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
country's second biggest cancer hospital in mohali, punjab

न्यू चंडीगढ़ स्थित मेडिसिटी फेज-1 में बनने जा रहे देश के दूसरे सबसे बड़े टाटा कैंसर अस्पताल का प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 30 दिसंबर को नींव पत्थर रखेंगे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने समागम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल की साइट पर पुलिस तैनात कर दी है। मंगलवार को डॉग स्कवायड और एंटी सबोटाज टीम ने अस्पताल साइट की चेकिंग की। कई विभागों के अफसर भी साइट पर पहुंचे।
विज्ञापन


टाटा कैंसर अस्पताल की साइट पर काम जोरों से चल रहे हैं। साइट को अंदर से समतल किया जा रहा है। पैमाइश और टोपोग्राफिक ल सर्वे संबंधी काम पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की साइट के चारों तरफ गमाडा ने दीवार बना दी थी। यह अस्पताल करीब 50 एकड़ जगह में बनाया जाना है। यह जगह अस्पताल को गमाडा ने फ्री में दी है।

यहां टाटा द्वारा 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इस पर करीब 218 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अस्पताल में कैंसर के इलाज के अलावा क्लीनिकल रिसर्च, ट्रेनिंग और पढ़ाई का काम भी होगा।

प्रोजेक्ट में कंसल्टेंट के रूप में काम करने वाली कंपनी टाटा ने फाइनल कर दी है। अस्पताल दिसंबर 2015 तक बनकर तैयार होगा।

अमर उजाला 29 नवंबर 2013 में टाटा कैं सर अस्पताल की तैयारी शुरू शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें अस्पताल के बारे में सारी जानकारी दी गई थी।

अस्पताल साइट के लिए विशेष सड़क
अस्पताल की साइट के लिए मुल्लांपुर से जा रही मुख्य सड़क से एक नई सड़क बनाई जा रही है। सड़क बनाने का काम पूरे जोरों पर चल रहा है।

सड़क करीब 100 फुट चौड़ी होगी। इसके अलावा साइट पर जाने के लिए मुख्य एक ही जगह से एंट्री होगी। एक एंट्री मुख्य सड़क की साइट रहेगी।

अस्पताल की साइट चंडीगढ़ के लिए भी खास रहेगी। यहां से चंडीगढ़ भी कुछ ही दूरी पर है। इसके अलावा यहां पर मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित है। इलाके का मास्टर प्लान बना हुआ है। उसके मुताबिक ही इलाके को विकसित किया जा रहा है।

साइट पर बनेंगे हैलीपैड
टाटा कैंसर अस्पताल की साइट पर हैलीपेड बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। करीब दो से तीन हैलीपेड बनाने की योजना है।

धोनी रोज करेगा साइट की चेकिंग
पुलिस अधिकरियों के मुताबिक पीएम के आने तक डॉग स्क्वायॅड की टीम रोजाना धोनी नाम के कुत्ते के साथ चेकिंग करेगी।

इसके अलावा वहां पर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। रात को नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी मुलाजिम लोगों पर नजर रखेंगे।

मेडिसिटी में आ रहे घर होंगे री-लोकेट
मेडिसिटी की साइट में कई लोगों के घर भी आ गए हैं। इन्हें गमाडा द्वारा जल्दी ही री-लोकेट किया जाएगा। नई री-लोकेट पॉलिसी भी बना दी गई है।

उसी के मुताबिक ही गमाडा द्वारा कार्रवाई की जाएगी। साइट पर आए अधिकतर घर पक्के हैं। हालांकि गमाडा द्वारा जमीन मालिकों को पहले ही जमीन का भुगतान किया जा चुका है।


राज्य का कैंसर खत्म करेगा मोहाली
राज्य के विभिन्न जिलों का कैंसर खत्म करने में मोहाली अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार ने फैसला लिया है कि जो भी लोग कैंसर से पीड़ित होंगे।

उनका इलाज उक्त अस्पताल में करवाया जाएगा। इसके लिए हेल्थ विभाग द्वारा पूरे राज्य में सर्वे तक किए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed