फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Councilor Dalip Sharma is in a difficult situation

एक और मुश्किल में फंसे पार्षद दलीप शर्मा, अब ये फर्जीवाड़ा आया सामने

Tue, 12 Dec 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Councilor Dalip Sharma is in a difficult situation
Councilor Dilip Sharma - फोटो : File Photo
12 हजार रुपये में पानी कनेक्शन मुुहैया कराने को लेकर वायरल हुए ऑडियो में एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना को लेकर इन दिनों चंडीगढ़ में खूब फर्जीवाड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़ा का सांसद किरण खेर ने पिछले दिनों मलोया में हुए जनता दरबार कार्यक्रम में खुद खुलासा किया था। उस समय सांसद ने इसे कांग्रेसियों द्वारा पीएम की महत्त्वाकांक्षी योजना को बदनाम करने की कोशिश कही थी। सांसद खेर ने लोगों से अपील करते हुए आगाह किया था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा कोई फार्म नहीं भराए जा रहे हैं, न ही केंद्र की ओर से इसे लेकर कोई दावे किए गए हैं। इसके बावजूद चंडीगढ़ के गांवों और सेक्टरों में इन दिनों बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है। 
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़ा का ऑडियो में भी खुलासा हुआ है। आरोप है कि ऑडियो में वार्ड नंबर-19 के पार्षद दलीप शर्मा कुछ महिलाओं व लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर निकले फार्म भरकर पोस्ट आफिस में जमा कराने के लिए कहते हैं। ऑडियो में पार्षद दलीप ने एक जगह कहा है कि मुझसे फार्म पर हस्ताक्षर करा लें और फार्म को पोस्ट आफिस में जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में इस समय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के नाम से आवेदन फार्म भरकर केंद्र सरकार को भेजने पर दो लाख रुपये की राशि आने का एक जुमला जोरों से चल रहा है। फर्जी आवेदन पत्र भी बाजार में बिक रहे हैं। आवेदन फार्म में 8 से 32 साल की लड़कियों व महिलाओं के लिए यह स्कीम बताई गई है। वहीं, प्रशासन व चंडीगढ़ की भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो केंद्र सरकार ने इस प्रकार की कोई स्कीम लांच नहीं की है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि इस फार्म के जरिए स्कीम को बदनाम कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।

पोस्ट आफिसों के बाहर 10-10 रुपये में मिल रहे फार्म

Councilor Dalip Sharma is in a difficult situation
Councilor Dilip Sharma - फोटो : File Photo
पोस्ट आफिसों के बाहर 10-10 रुपये में मिल रहे फार्म
वार्ड नंबर-19 के करीब 500 से अधिक लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का फर्जी फार्म जमा करा चुके हैं। यह बाजार में 7 से 10 रुपये में मिल रहा है। कई लोगों ने इस फर्जी फार्म का कारोबार करना शुरू कर दिया है। इस फर्जी फार्म को फोटोस्टेट कराकर कई लोग पोस्ट आफिस के बाहर इसे 10-10 रुपये में बेच रहे हैं।

पोस्ट आफिस में जमा कराएं फार्म
पानी कनेक्शन को लेकर जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें से पहले और दूसरे ऑडियो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर पार्षद दलीप लोगों को फार्म जमा कराने के लिए कह रहे हैं। ऑडियो के मुताबिक एक महिला से बात करते हुए दलीप कहते हैं कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए फार्म भरकर लड़की या पिता का एक बैंक अकाउंट नंबर और फोटो लगाकर पोस्ट आफिस में जमा कराएं।

सेक्रेटरी विजिलेंस को बयान कराए दर्ज, आगे की जांच एसपी को
वार्ड नंबर-19 के पार्षद दलीप शर्मा द्वारा पानी का कनेक्शन मुहैया कराने के लिए महिला से 12 हजार रुपये मांगे जाने के मामले में सेक्रेटरी विजिलेंस ने शिकायतकर्ता महिला रानी के बयान दर्ज करा दिए हैं। शिकायतकर्ता महिला के पास पार्षद दलीप द्वारा पानी के कनेक्शन को लेकर किए जा रहे पैसों की मांग की वायस रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि फोरेंसिक जांच में वायस रिकॉर्डिंग की पुष्टि होने के बाद पार्षद दलीप के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके। इस मामले में सेक्रेटरी विजिलेंस ने बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए एसपी विजिलेंस को जांच सौंप दी है।

शहर में सभी पार्षद यह फार्म भरा रहे हैं। अगर मैंने कुछ लोगों के फार्म पर हस्ताक्षर कर दिए तो क्या गलत है। मुझे इस बारे में पता नहीं था कि ये फर्जी फार्म हैं। 
-दलीप शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed