फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   costly machine send pgi store last two year

पीजीआई : 47 लाख की मशीन दो साल से स्टोर में

Sat, 26 Dec 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 26 Dec 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
costly machine send pgi store last two year

सरकारी संस्थानों में पब्लिक फंड का कितना दुरुपयोग होता है, इसकी एक मिसाल पीजीआई कामनोचिकित्साविभाग है। दो साल पहले डिपार्टमेंट ने मरीजों के लिए उपयोगी 48 हजार पाउ़ंड (करीब सैंतालीस लाख रुपये)की एक मशीन खरीदी थी, लेकिन आज तक उसे इंस्टाल नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


दो साल से मशीन स्टोर में पड़ी हुई है। यह मशीन उन मरीजों के लिए लाभदायक है, जिनमें अवसाद संबंधी बीमारियां दूर करने में मेडिटेशन व दवाइयां कारगर नहीं होतीं।
विज्ञापन


पीजीआई की ओर से दलील दी गई है कि मशीन के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। अब जगह मिल चुकी है, जल्द ही इसे इंस्टाल कर दिया जाएगा। देश में ऐसे बहुत कम सेंटर हैं, जहां पर यह मशीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो साल पहले डिपार्टमेंट ने ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिम्युलेशन (टीएमएस) मशीन खरीद ली थी, लेकिन तय नहीं कर पाए कि इसे लगाना कहां है? यह मशीन न्यू ओपीडी में ही लगनी है। सूत्रों ने बताया कि यह मशीन अब न्यू ओपीडी के द्वितीय तल में स्थापित होने जा रही है।

क्या फायदे हैं इन मशीन के
यह मशीन अवसाद ग्रस्त मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। खासतौर पर डिप्रेशन, उत्कंठा, न्यूरो से संबंधित दर्द, सीजोफ्रेनिया से संबंधित रोगों में राहत का काम करती है। मशीन से ब्रेन स्ट्रोक, मल्टीपल स्केलेरोसिस से होने वाले नुकसान का मूल्यांकन करती है। इसके अलावा भी मशीन के कई अन्य फायदे हैं, जो मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।


कितनी उपयोगी है मशीन

पीजीआई का मनोचिकित्साविभाग इस रीजन के मरीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू कश्मीर तक के मरीज आते हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज डिप्रेशन के होते हैं। पिछले साल कुल 45 हजार से ज्यादा मरीज डिपार्टमेंट में आए थे। इसमें अधिकतर मरीज अवसाद से ग्रसित थे। यदि यह मशीन स्थापित हो जाती तो मरीजों को काफी फायदा मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed