फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corporation will take action on Ginni Chatrath's family

शादी होते ही मुश्किल में फंसे कपिल शर्मा की दुल्हन गिन्नी चतरथ के मां-बाप...जानिए क्यों

Sat, 15 Dec 2018 11:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर( पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Dec 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
corporation will take action on Ginni Chatrath's family
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

शादी के साथ ही कॉमेडियन कपिल शर्मा के ससुराल वालों के लिए मुश्किल भरी खबर है। दरअसल, जालंधर नगर निगम कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ के घरवालों पर एक्शन लेने की तैयारी में है।

विज्ञापन


 कपिल के ससुराल वालों ने शादी समारोह के कार्यक्रमों के लिए सरकारी सड़क पर टेंट गाड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस पर नगर निगम प्रशासन उन पर एक्शन लेगा। शिकायत मिलने के बाद निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। गिन्नी जालंधर के हरदेव नगर इलाके की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन

corporation will take action on Ginni Chatrath's family
किपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

शादी समारोह को लेकर गिन्नी के घर पिछले करीब एक हफ्ते से कार्यक्रम चल रहे थे। इसके लिए गिन्नी के परिवार ने अपने घर के बाहर सड़क पर टेंट लगवाया था। सूत्रों के अनुसार गिन्नी के परिवार ने निगम प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं ली थी।

निगम एक्ट के मुताबिक पब्लिक प्रॉपर्टी पर बिना अनुमति टेंट नहीं लगाया जा सकता और न ही रोड पर किसी तरह की तोड़फोड़ की जा सकती है। कपिल के ससुराल वालों ने न केवल रोड पर कई दिनों तक कब्जा किया, बल्कि टेंट लगाकर रोड को नुकसान भी पहुंचाया। 

सरकारी सड़क को खराब करना कानूनन अपराध है। रोड पर टेंट लगाने की निगम प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी। इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। -दीपर्वा लाकड़ा, निगम कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed